जींद रोहतक रेल ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, देर शाम हुई शिनाख्त !
Dead bodies of two youths found on Jind Rohtak railway track, identified late evening
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
दिल्ली बठिंडा रेलवे मार्ग पर रोहतक जींद के बीच गांव पोली के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पड़े हुए मिले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के पास ऐसा कोई कागजात नहीं मिला। जिससे उनकी पहचान की जा सके। बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। लेकिन देर शाम दोनों युवकों की पहचान कर ली गई।
मंगलवार की दोपहर जींद रोहतक रेलवे ट्रैक पर गांव किलाजफरगढ़ और लाखन माजरा के बीच गांव पोली के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पड़े हुए मिले। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। मिलते ही रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच से दोनों मृतकों की उम्र 15-20 साल के बीच आंकी की गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक ट्रेन की खिड़की में खड़े हुए थे और उनका संतुलन बिगड गया, जिससे वो नीचे गिर गए। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। क्योंकि कुछ समय पहले ही यहां से एक ट्रेन गुजरी थी।
दोनों मृतकों की जेब खंगाली गई तो पुलिस को उनके पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला जिससे उनकी पहचान हो सके। दोनों युवक नीली और सफेद बनियान तथा नीले रंग की पेंट पहने हुए हैं। दोनों शवों पर खरोंच के निशान मिले हैं। इससे पहले सोमवार को भी एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी और उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
देर शाम को मृतकों की पहचान गांव किलाजफरगढ़ निवासी 17 वर्षीय बजरंग और 16 वर्षीय अंकित के रूप में हुई। बजरंग जुलाना आईटीआई में पढ़ता था जबकि अंकित दसवीं कक्षा में पढ़ता था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तथा अन्य ग्रामीण भी मौके पहुंचे। परिजनों का कहना था कि दोनों घूमने की बात कह कर घर से गए थे। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आए तो किसी ने बताया कि दो युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं।
इस संबंध में जींद रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव किलाजफरगढ़ और लाखनमाजरा के बीच गांव पोली के पास दो युवकों के शव पड़े हुए मिले हैं। प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवक चलती ट्रेन की खिड़की से नीचे गिरे हैं जिसके कारण उनकी मौत हो गई। दोनों लड़कों की पहचान देर शाम हो गई है। परिजनों के मुताबिक उनकी ट्रेन से गिरकर नहीं बल्कि अज्ञात परिस्थितियों में हुई है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
गौरतलब है कि सोमवार को नहर पुल के पास एक यात्री ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। मृतक के पास पुलिस को कोई ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए था और उसके बाय हाथ में प्लास्तर चढ़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks