कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में सृष्टि स्कूल मोठ के छात्रों ने जीता गोल्ड मैडल |
Srishti School Moth in Kanyakumari (Tamil Nadu) won Gold Medal
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
कन्याकुमारी (तमिलनाडु) के सीएसई हॉल में एक फरवरी से तीन फरवरी 2023 तक आयोजित हुई 28वीं सब-जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रदर्शन शानदार रहा। इसमें विभिन्न जिलों से 35 पुरुष वर्ग व 27 महिला वर्ग सहित कुल 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 7 गोल्ड, 12 सिल्वर व 13 कांस्य पदक जीतकर हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा व हिसार से 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सृष्टि स्कूल मोठ में थांग-ता नर्सरी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मैडल प्राप्त किए । जिसमे से गगनदीप (-50 kg, फुनाबा अनिशुबा ) ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया व् मलकीत ने (-33 किलो , फुनाबा अमा ) सिल्वर मैडल प्राप्त किया। खिलाड़िओं का स्कूल में पहुचने पर शानदार स्वागत किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मैडल दे कर सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्य द्वारा बच्चे को आगे के कॉम्पिटिशन के लिए दिन-रात मेहनत करने व अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधालय प्रबंधक अनूप लोहान ने इस उपलब्धि के लिए बच्चे को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आगे चल कर ये बच्चे अपने क्षेत्र, स्कूल, अपने अभिभावको का नाम रोशन करेंगे। नेशनल चैंपियनशिप में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश, स्कूल व् अपने अभिभावको का नाम रोशन करेगें।
इस खुशी के मोक़े पर अनूप लोहान, सोनिया लोहान, स्कूल प्राचार्य संदीप सिंह, कोच - रवीना, सुभाष व सृष्टि स्कूल के स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks