मासूम बच्ची की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गई विवाहिता | सुसाइड नोट बरामद |
Hisar news Married woman hanged herself after killing an innocent girl, suicide note recovered
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के कुलेरी गांव में एक विवाहिता ने अपनी ही तीन साल की बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। मृतक महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पति सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को कुलेरी गांव में विवाहिता कविता ने अपनी ही 3 साल की बेटी जिया की गला घोंटकर हत्या कर खुद घर में ही फंदे पर लटक गई। कविता ने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसके पति सहित चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतका के चाचा की शिकायत पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। बता दें कि फतेहाबाद जिले के गांव कुलां निवासी कविता की शादी करीब चार साल पहले गांव कुलेरी निवासी विजेंद्र के साथ हुई थी और उन दोनों की एक तीन साल की बेटी जिया थी।
अग्रोहा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद कर उसके पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks