हिसार पुलिस ने किए ग्राम/वार्ड प्रहरी नियुक्त
Hisar police appointed village / ward guards
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट IPS ने की सभी थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह IPS के निर्देशानुसार राजकीय कल्याणकारी नीतियों के मध्यनजर हरियाणा पुलिस की ग्राम/वार्ड प्रहरी योजना के तहत जिला पुलिस हिसार में ग्राम/वार्ड प्रहरी की नियुक्ति की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशीष्ट, आईपीएस को ग्राम/वार्ड प्रहरी योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति से जनता व पुलिस के बीच सामंजस्य व समन्वय की स्थापना कर, एक भय व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की गति व निरंतरता बनाई रखी जा सकेगी।
हिसार पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में स्थित गांव और वार्डों में 233 ग्राम प्रहरी और इतने हो सहायक प्रहरी नियुक्त किए है। गांव / वार्ड की जनसंख्या जिसमे पुरूष, स्त्री, बच्चे, नौजवान, वरिष्ठ नागरिक, गांव में मकानों की संख्या, गांव की थाना से दूरी, क्षेत्रफल, गांव/वार्ड के सरपंच / पार्षद, मैम्बर पंचायत, नम्बरदार, चौकीदार, आशा वर्कर, प्रमुख व्यक्तियों के नाम, गाँव में चल रहे शैक्षणिक / गैर शैक्षणिक संस्थान, अखाड़े व होस्टल इत्यादि की गतिविधियों के सम्बन्ध में भी रिकार्ड तैयार किया जाएगा। ग्राम / वार्ड प्रहरी द्वारा उसके क्षेत्र में निजी / सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी विवरण अपने पास रखेगे ताकि आवश्यकता पडने पर तुरन्त सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की जा सके। इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम / वार्ड प्रहरी द्वारा उसके क्षेत्र में आमजन को सीसीटीवी कैमरा की महत्वता के बारे में भी जागरूक जागरूक किया जाएगा। गांव / वार्ड में नशा तस्कर जैसे अवैध शराब, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, हेरोईन आदि के बारे में जानकारी एकत्रित करेगे। इसके साथ ही गाँव / वार्ड में रहने वाले वे असामाजिक तत्व जो अत्याधिक मात्रा में नशीले पदार्थों का सेवन करके लडाई झगडा कर शांति भंग करते है उनका भी रिकॉर्ड रखेगे।
ग्राम/वार्ड प्रहरियो द्वारा वहा रहने वाले आपराधिक किस्म के व्यक्तियों का रिकॉर्ड अपराध की प्रकृति के आधार पर तैयार किया जाएगा। गाँव / वार्ड में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो आपस में गुटबाजी बनाकर कानून एंव व्यवस्था को खराब करने की स्थिति उत्पन्न करते हैं, उनका एक अलग से रिकॉर्ड रखा जाएगा। गांव/वार्ड में रहने वाले आवारा किस्म के ऐसे शरारती तत्व जो किसी संगठन, धर्म या जाति के नाम पर लोगों को भड़का कर शांति भंग करने की कोशिश करते हैं ग्राम प्रहरियो द्वारा उन पर भी नजर रखी जायेगी।
ग्राम प्रहरी गांव/ वार्ड में रहने वाले भगोड़े अपराधी जैसे पीओ, बेल जंपर, पैरोल जंपर, मोस्टवांटेड आदि का भी रिकॉर्ड रखेगे। गांव / वार्ड के आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति जो किसी गैंगवार या आपराधिक संगठन से संबंध रखते है उनका रिकॉर्ड रख उन पर नजर रखेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बिगाडने वाले एक्टिव व्यक्ति तथा ऑनलाईन धोखाधडी / ठगी करने वाले मामलों में सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित करेगे ताकि उन पर जिला स्तर पर गठित साईबर सेल के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा सके। गांव / वार्ड के ऐसे पक्ष जिनका कोई जमीनी विवाद या किसी अन्य विवाद के कारण पुरानी रंजिश (Old Enmity) चल रही है। ऐसे पक्षो पर निगरानी रखेंगे ताकि भविष्य मे गम्भीर लडाई झगडा / सम्भावित हत्या जैसे अपराधों को घटित होने से रोका जा सके ।
इसके साथ ही ग्राम/वार्ड प्रहरी किसी भी कारण से स्कूल छोड़ चुके बच्चो से संपर्क करेगे और गाँव के मौजिज व्यक्तियों तथा उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें फिर से स्कूल में जाने बारे प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रायः ऐसे बच्चे ही आपराधिक गैंग के सदस्य बनते हैं। किसी भी क्षेत्र में कोई अपराधिक गतिविधियां होती है या होने की सम्भावना है तो इसकी सूचना तुरन्त अपने प्रबन्धक थाना व अपने पर्यवेक्षणाधिकारी को देगे।
आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने अपने कार्यालय में ग्राम/वार्ड प्रहरी योजना के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस थाना के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक ग्राम/वार्ड में एक-एक ग्राम/वार्ड प्रहरी व एक-एक सहायक ग्राम/वार्ड प्रहरी की नियुक्ति की गई है आप सभी ग्राम/वार्ड और सहायक प्रहरियों को समय समय पर उनके काम के प्रति ब्रीफ करते रहे। समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा इनकी कार्यकुशलता की समीक्षा की जायेगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाएगा। सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी भी समय-समय पर अपने - 2 क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले गांव / वार्ड में नियुक्त ग्राम / वार्ड प्रहरी का मार्ग दर्शन करेगे और स्वयं गांव / वार्ड में जाकर उसके द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा करना सुनिश्चित करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks