स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दो Me, दो Xen सहित पांच सस्पेंड, रिटायर्ड अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई !

  


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 

 अमृत योजना के तहत हिसार शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन बिछाई जा रही है, इस लाइन के कार्य में खामियां मिलने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के दो एमई, दो एक्सईएन व एक जेई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सेवानिवृत्त हो चुके चीफ इंजीनियर व एमई के खिलाफ भी हरियाणा सिविल सेवा सेवा (पेंशन) अंडर रूल 12.2 बी के प्रावधान के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।




हिसार शहर के वार्डों में अमृत योजना के तहत करीब 32 करोड़ की लागत से 130 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जानी थी। अक्तूबर 2018 में इसे लेकर कंपनी को वर्क अलॉट किया गया था। कंपनी को मार्च 2020 तक काम पूरा करना था। परंतु आज तक काम अधूरा पड़ा हुआ है। इस मामले की जांच विजिलेंस कर रही है। जांच में सामने आया  कि बार-बार एजेंसी का टाइम पीरियड गलत तरीके से बढ़ाया गया। अभी तक संबंधित कंपनी ने 95 किलोमीटर की पेयजल लाइन ही बिछाई है। कंपनी के निर्धारित समय सीमा में काम पूरा न करने पर निगम ने क्लॉज थ्री की कार्रवाई करते हुए हाउस की बैठक में इस कंपनी का टेंडर रद्द करके नया टेंडर जारी करने का प्रस्ताव पास किया था। परंतु सरकार ने इस प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए इसी कंपनी से शेष काम करवाने को कहा। निकाय मंत्री ने भी सातरोड़ गांव के वार्ड 11 में जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए थे। इसके बाद 15 सितंबर को कंपनी ने वार्ड की आदर्श कॉलोनी में लाइन बिछाने का काम शुरू किया था। जिसमें कंपनी द्वारा बचे हुए पाइपों का ही इस्तेमाल किया गया और बाद ही काम बंद हो गया। 







इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

- संदीप कुमार कार्यकारी अभियंता नगर निगम हिसार

- अमित कौशिक, सहायक अभियंता, अब कार्यकारी अभियंता नगर परिषद फतेहाबाद

- करमपाल, तत्कालीन जूनियर इंजीनियर, अब सहायक अभियंता नगर निगम हिसार

- अनिल मोहिल, तत्कालीन जूनियर इंजीनियर, अब सहायक अभियंता नगर परिषद सिरसा

- अंकुर, जूनियर इंजीनियर, हिसार

- डीआर भास्कर, तत्कालीन मुख्य अभियंता (सेवानिवृत्त)

- प्रवीण वर्मा, सहायक अभियंता (सेवानिवृत्त)

 


ये भी देखें

क्या राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |


हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!


सरपंचों ने खोली सरकार की ई-टेंडरिंग की पोल!



Haryana Hisar news Five suspended including two Me, two Xen, action against retired officers also, Amrit scheme fraud, Hisar news Today, Hisar ki taja khabar, Haryana news Today, live News Hisar Bhaskar, Haryana news Hindi, India news Live, history in Hisar, latest news Hisar, Taja khabar Hisar, Bhaskar news Hisar, 






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |