चेन्नई में हांसी के दुकानदार को हीरोइन से गाड़ी की चाबी दिला कि 60 लाख रुपए की ठगी, आज तक ना मिली गाड़ी और ना ही थाइलैंड टूर !
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हांसी में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करीब 60 लाख रुपए की ठगी करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वो हांसी अदालत के बाहर वीर फोटो स्टेट की दुकान चलाता है। उसके जानकार शैलेंद्र के साथ जीरकपुर निवासी सुनील आया था। उसने बताया था कि उसका जीरकपुर में नॉर्थ ईस्ट के नाम से एक होटल है । इसके बाद शैलेंद्र ने बताया कि मै सुनील और गौतम तीनों मिलकर एक क्रिप्टो करेंसी लॉन्च कर रहे हैं, जिसका नाम TSW9 @ TSWP रखे गए हैं। TSWP एक सिक्का है जिसको उसने लॉन्च किया है और यह है केवल एक डालर में लॉन्च किया है और जिसका रेट लगभग 80 रुपए है। यह जल्दी ही 10 - 20 डालर पार करते-करते 100 डालर या उससे भी अधिक हो जाएगा।
सुनील और शैलेन्द्र ने कहने पर हमने सिक्के ले लिए और सुनील ने बताया कि आप इसे दूसरों को खरीदवाओगे तो आपको इतने सिक्के दिए जाएंगे। साथ ही इसका रेट भी बढ़ता ही रहेगा कभी घटेगा नहीं। सुनील और शैलेंद्र ने जूम मीटिंग में बताया कि कंपनी ने दुबई व थाईलैंड का टूर निकाला गया है। 250 डॉलर के सिक्के स्टेकिंग पर लगाओगे तो थाईलैंड के टूर पर कंपनी लेकर जाएगी। वहीं 500 डालर के सिक्के स्टेकिंग पर लगवाने पर दुबई टूर पर लेकर जाएंगे। जूम मीटिंग में यह बढ़े हुए रेट दिखाए जाते, जिससे उन्हें उन पर विश्वास होने लगा कि सिक्के का रेट बढ़ता ही है, कभी भी घटता नहीं है। फिर हमने इन सिक्कों को खरीदना व खरीदवाना शुरू कर दिया और इसका रेट दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ दिखाई देता गया, हमें नहीं पता था कि सारा सिस्टम सुनील के हाथ में है।
मीटिंग में उसे बताया गया कि यह भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है व इससे कोई नुकसान नहीं होगा। अमित ने सिक्के खरीदे और निवेश करना शुरू कर दिया, लेकिन बाद में न तो सिक्के का रेट बढ़ा व न ही कोई टूर मिला। अमित ने शैलेंद्र को इस बारे में कहा तो उसे कहा गया कि सिक्के बेचने है तो नई आईडी लगवाओ और नए लोगों को यह सिक्के खरीदवाओ। तब जाकर मात्र 30 प्रतिशत सिक्के बिकेंगे। बाद में सिक्कों का नाम भी बदला गया। इस दौरान उससे 39.52 लाख रुपये खाते में डलवाए गए। 15 लाख रुपये कैश दिए गए थे।
इसके अलावा कंपनी नई है और उसने गाड़ी की स्कीम निकाली हुई है। आप इस कंपनी में पैसा लगा लो। मैं आपकी गाड़ी का टारगेट पूरा करने में मदद भी कर दूंगा। शैलेंद्र के कहने पर हमने चेन्नई की नई कंपनी में हमारे व हमारे जानकर के पैसे लगा दिए और मैने गाड़ी का टारगेट पूरा कर लिया और टारगेट पूरा होने के बाद मुझे चेन्नई बुलाया। वहां पर स्टेज पर मुझे फिल्मी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के द्वारा गाड़ी की बड़ी कागज की चाबी दी गई, लेकिन गाड़ी आज तक कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। जिसके बाद मुझे शक हुआ कि हमारे साथ धोखाधड़ी की गई।
क्रिप्टोकरेंसी के 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर दर्ज किया गया है। मामला धौला कुआं निवासी अमित कुमार व सातरोड़ के पूर्णमल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ये भी देखें
क्या राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |
हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!
सरपंचों ने खोली सरकार की ई-टेंडरिंग की पोल!
60 lakhs cheated in the name of crypto currency: the key of the car given to the heroine in Chennai, the car has not been found till date, latest news Hisar, Hisar news Today, latest news haryana, India news Today, latest news Hansi, Hansi news Today, Taja khabar Hisar, Hisar Bhaskar news Today, filmi actor Tamanna Bhatia, actor Tamanna Bhatia, Tamanna Bhatia actor News,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks