स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बरवाला के नजदीकी गांव से भारी मात्रा में अवैध कारतूसों सहित एक गिरफ्तार !

 81 जिंदा कारतूस सहित एक युवक काबू।


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़ 

हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता टीम गश्त कर रही थी कि उन्हें सूचना मिली कि बरवाला के नजदीकी गांव सरेहड़ा में एक व्यक्ति गांव के बस स्टैंड पर थैली में अवैध कारतूस लिए हुए हैं और कहीं किसी बड़ी वारदात के लिए सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी तो आरोपित भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।‌ उसकी तलाशी ली तो दर्जनों अवैध कारतूस बरामद हुए। 



      

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश तस्वीरें देखने के लिए नीले रंग की लाइन पर टच करें


      सहायक उप निरीक्षक रोहतास ने बताया कि पुलिस टीम ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव सरहेड़ा बस स्टैंड से एक युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव सरहेड़ा निवासी  रोशन उर्फ बबलू बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर रोशन उर्फ बबलू के कब्जे से एक बैग में 81 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद हुए। बरामद जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर रोशन उर्फ बबलू के खिलाफ थाना बरवाला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में रोशन उर्फ बबलू में बताया कि मैने ये जिंदा कारतूस दिल्ली में  किसी अनजान व्यक्ति से खरीदे थे और मैं इन्हे शादी समारोह और अन्य उत्सव पर चलाने के लिए लाया था। आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 




ये भी पढ़ें

महिला के आशिक ने कर दी पति की निर्मम हत्या, पांच बेटियों सहित छः बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जाने किस तरह से हुआ खुलासा, देखें वीडियो और शेयर करे


हिसार में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए किसान संगठनों ने कसी कमर प्रशासन की नींद हराम!


नशा तस्करी के कारोबारी उड़ता पंजाब के नाम से महसूर है गांव, भारत के अन्य हिस्सों में भी यहां से सप्लाई होती हैं नशे की बड़ी खेप, उसके बावजूद स्थानीय पुलिस के हाथ नहीं लगी है बड़ी कामयाबी !

पीएम आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में शुरू होगी मुख्यमंत्री आवास योजना, पात्र लाभार्थियों को प्रदान किये जाएंगे आवास- मनोहर लाल

हिसार में फिर आग का तांडव, करीब एक दर्जन झोपड़िया जलकर राख 


लड़ाई झगड़ा कर नगदी छीनने के मामले में नारनौंद क्षेत्र के गांव का युवक गिरफ्तार !

नवीन जयहिंद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, जमानत मिलते ही फिर किया पुलिस ने गिरफ्तार !



SDM व पार्षद बिल्लू पहलवान में हुई तूतू मैंमैं| ACP ना आते बीच में तो हो जाता मामला गंभीर





Hindi news haryana, Hisar news Today One arrested with huge quantity of illegal cartridges from village near Barwala police, Barwala news Today, 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |