हेरोइन सहित दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज
हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने कालीरावण - खैरमपुर रोड़ से दो युवकों को हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ कर अदालत में पेश करें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से सबूत इकट्ठा किए जाएंगे कि कहां से खरीद कर लाते थे और कहां पर सुनवाई करते थे।
एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान आदमपुर मोड़, अग्रोहा मोजूद थी कि सूचना मिली कि कालीरावण से खैरमपुर रोड़ पर बनी पुलिया के पास दो युवक नशीला पदार्थ लेकर खड़े हुए है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के गांव कालीरावण से खैरमपुर रोड़ पर बनी पुलिया पर पहुंची तो दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये। जो पुलिस टीम को देख एक दम पिछे मुडकर भागने लगे। जिन्हे काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कालीरावण निवासी सचिन उर्फ अमली और नगंथला निवासी सजंय छाबा बताया।
नियमनुसार राजपत्रित अधिकारी बिजेन्द्र कुमार H.M.G.H.S अग्रोहा की मोजुदगी में तलाशी लेने पर सचिन की पैंट की एक पॉलिथिन की थैली से 17 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ और सजंय छाबा से एक पॉलिथिन की थैली से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुई। बरामद कुल 27 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा को पुलिस ने कब्जे में लेकर सचिन उर्फ अमली व सजंय छाबा के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।
मामले के आगामी जांच अधिकारी उप निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपितों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया आरोपित बरामद हेरोइन/चिट्ठा भुना, फतेहाबाद से लेकर आए थे। आरोपितों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Haryana Hisar news Two arrested including heroin, secrets will open in police remand, breaking news Hisar, Hisar news Today, latest news Hisar, Haryana news live, Haryana news today, latest Haryana news, breaking news Haryana, crime news Haryana, crime news Hisar, taaja khabar Hisar, Hisar today news, Hisar police, tahalka news Haryana, Haryana news tahalka, Tehelka News Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks