स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलेगा असपाम ज्ञानश्री पुरस्कार !

 जनसेवक अशोक मंगालीवाला ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए असपाम ज्ञानश्री पुरस्कारों की घोषणा की !


 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

 शिक्षा के प्रति हमेशा सजग रहने वाले जनसेवक अशोक मंगालीवाला ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए असपाम ज्ञानश्री पुरस्कारों की घोषणा की है। हिसार के पी.जी.एस.डी. स्कूल से मंगालीवाला ने इसकी शुरूआत की।










मंगालीवाला ने बताया कि दसवीं कक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दो दिन के दुबई टूर का अवसर मिलेगा जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसी भांति विद्यालय द्वारा अनुंशसित दो बेस्ट टीचर को स्मार्ट वॉच सम्मानस्वरूप भेंट की जाएगी। 









  उल्लेखनीय है कि जनसेवक अशोक मंगालीवाला वैश्विक स्तर पर शिक्षा के विकास के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए उन्होंने भारत के साथ-साथ शारजाह व दुबई में कई शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए हैं। मंगालीवाला की विजन है कि हर बच्चे को स्मार्ट शिक्षा मिलनी चाहिए और विद्यार्थी स्मार्ट क्लास में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करंे। इस दिशा में हरियाणा के हिसार जिले में मंगालीवाला विशेष तौर पर सक्रिय हैं। 









 मंगालीवाला ने बताया कि दसवीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करके विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पुरस्कार के हकदार होंगे। शिक्षकों के लिए पुरस्कार की अनुशंसा विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा की जाएगी। इसके लिए शिक्षक का मूल्यांकन आधार तय किया गया है। शिक्षक के विषय का वार्षिक परिणाम, रचनात्मक सामग्री का उपयोग, बाल मनोविज्ञान का उपयोग, कक्षा में रुचिपूर्ण वातावरण, समय की पाबंदी, विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता एवं अभिभावकों द्वारा अनुंशसा आदि की कसौटी पर खरे उतरने वाले शिक्षक असपाम ज्ञानश्री पुरस्कार के हकदार होंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन एजीएम क्लब द्वारा किया जा रहा है। इतना ही नहीं एजीएम क्लब के माध्यम से समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करके केजी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी।





हिसार के गांव में गोल गप्पे की रेहड़ी वाला लिव इन रिलेशनशिप में रख रहा था लड़की, कैश-गहने लेकर फरार !


सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !








Public servant Ashok Mangaliwala announced Aspam Gyanashree awards for students and teachers, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |