हांसी पुलिस के जवान को राष्ट्रीय स्तर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया सम्मानित !
India News> Hindi News>Hansi News> Hisar News> Hansi police personnel honored at national level by Union Minister of State for Home Affairs
हांसी / दिल्ली : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अन्तर्गत नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अमित कुमार मिश्रा थे, द्वारा हांसी पुलिस के उप नि0 जगमोहन को पुलिस विभाग के राष्ट्र स्तरीय सोफ्टवेयर सी.सी.टी.एन.एस तथा आई.सी.जे.एस मे सराहनीय कार्य करने पर दिल्ली मे अवार्ड से किया गया सम्मानित। एन.सी.आर.बी द्वारा कड़े निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरने वाले पुलिस जवानों को प्रदान किया जाता हैं यह प्रतिष्ठित अवार्ड।
इससे पहले भी वर्ष 2016 मे उप नि0 जगमोहन को एन.सी.आर.बी द्वारा तथा वर्ष 2017 मे हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) द्वारा तथा इसी वर्ष माह अप्रैल मे पुलिस मुख्यालय पंचकुला द्वारा सी.सी.टी.एन.एस तथा आई.सी.जे.एस सोफ्टवेयर मे सराहनीय कार्य करने पर भी सी.सी.टी.एन.एस पदक से सम्मानित किया जा चूका हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks