स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

इस योजना के तहत प्रत्येक गांव व शहरी वार्डों में खोलेगी सरकार, इच्छुक व्यक्ति को करना होगा ये काम !

 मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत प्रत्येक गांव व शहरी वार्डों में स्थापित होंगे हर हित स्टोर


 बेरोजगारों को रोजगार तथा जनता को मिलेगा निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापरक सामान: एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत

बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत

हांसी : अजय शर्मा / तहलका न्यूज 


एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अंतोदय परिवार उत्थान योजना के तहत प्रत्येक गांव तथा शहरी वार्ड में  हर हित स्टोर स्थापित करवाए जाएंगे।







     जितेंद्र अहलावत ने उक्त जानकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी  तथा नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित हुई अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित हर हित स्टोर स्थापित करने के चिन्हित इच्छुक व्यक्ति शामिल हुए। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार की मंशा अधिकाधिक लोगों को रोजगार एवं रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना तथा जनता तक निर्धारित मूल्य पर बढ़िया गुणवत्ता का घरेलू सामान पहुंचाना  है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ वही व्यक्ति उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है। स्टोर खोलने के इच्छुक व्यक्ति के पास न्यूनतम 150 से 200 वर्ग फुट जमीन होनी चाहिए। अगर व्यक्ति के पास दुकान या जमीन नहीं है तो ऐसी स्थिति में किराए पर भी दुकान या जमीन ली जा सकती है। व्यक्ति दसवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा उसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हरियाणा का निवासी होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्ति जिस गांव व वार्ड का अधीवासी है वह वही स्टोर स्थापित कर सकता है। व्यक्ति की पृष्ठभूमि गैर आपराधिक होनी चाहिए।









  एसडीएम ने कहा कि आगामी 19 दिसंबर को हिसार शहर स्थित पंचायत भवन परिसर में मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न विभागों कि अधिकारियों द्वारा रोजगार तथा स्वरोजगार स्थापित करने के चिन्हित इच्छुक लोगों को विभिन्न स्कीमों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वह इस मेले में परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड, दुकान की फोटो, आधार कार्ड, खुद की रंगीन फोटो, बिजली का बिल तथा दुकान किराए पर लेने की स्थिति में 5 वर्ष का रेंट एग्रीमेंट दस्तावेज साथ लेकर अवश्य जाएं ताकि मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया सके। बैठक में रोजगार तथा स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छा को लेकर लगभग 5 दर्जन लोग पहुंचे।







Har Hit stores will be set up in every village and urban wards under Chief Minister's Parivar Utthan Yojana, Haryana news Today, latest news Haryana, Haryana news Hindi, India news Live, 

Har Hit stores will be set up in every village and urban wards under Chief Minister's Parivar Utthan Yojana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |