बरवाला: हेरोइन /चिट्ठा सहित एक महिला काबू
Woman held with heroin
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने नीना कुंज कॉलोनी बरवाला से एक महिला को 7 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया।
सहायक उप निरीक्षक रोहतास ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि नीना कुंज बरवाला निवासी एक महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। जो अभी थोड़ी देर में आने वाली है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंच बताए गए अनुसार महिला पुलिस कर्मचारी की सहायता से एक महिला को काबू कर नाम पता पूछता तो उसने अपना नाम नीना कुंज कॉलोनी, बरवाला निवासी प्रियंका बताया।
नियमनुसार प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नहर कोठी की मोजुदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा तलाशी लेने पर उक्त महिला के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 7 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर प्रियंका के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में आगामी जांच कर रहे उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में कहा कि उसने यह हेरोइन/चिट्ठा अपने परिचित से ली है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks