पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड के 11 जवानों को किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक हिसार की होम गार्ड के जवानों के लिए अनोखी पहल।
Hisar Superintendent of Police honored 11 Home Guard soldiers
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हमें अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी सजगता कर्तव्यनिष्ठा के साथ करनी चाहिए। ताकि जनता का हम पर भरोसा हो सके कि हम यह सब कार्य जनता की भलाई के लिए ही कर रहे हैं। हर पुलिस स्टेशन चौराहों पर होमगार्ड के जवानों को पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी करते हैं। आपने देखा ही है कि यह भी दिन-रात आपकी सेवा में ही लगे हुए हैं। उप शब्द हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने होमगार्ड के जवानों को सम्मानित करते हुए कहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होम गार्ड के जवान हमारे प्रतिनिधि के तौर पर ट्रैफिक पुलिस में चोक चोराहो पर ड्यूटी करते है और पुलिस के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करते है। त्योहारी समय हो या VIP का आगमन, शहर में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों और होम गार्ड के जवानों को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इन होम गार्ड के जवानों ने अपनी ड्यूटी लगन, ईमानदारी और आमजन के साथ मधुर व्यवहार स्थापित कर की है। अपना दायित्व ईमानदारी से निभाने के लिए होमगार्ड के जवान बधाई के पात्र है। अन्य जवानों को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए अपना दायित्व अच्छे से निभाना चाहिए।
ये होमगार्ड जवान हुए सम्मानित
पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सजगता, ईमानदारी, के साथ ड्यूटी करने वाले होम गार्ड के 11 जवानों को प्रसंसा पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालो में होमगार्ड जवान सुभाष, बिंटू, मुकेश, सुनील कुमार, मंजीत, वीरेंद्र, राधेश्याम, महावीर, मंजीत, सलिंदर और दीपक शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks