स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद कालेज में छात्र पर तेजधार हथियारों व डंडों से हमला !

 पुलिस ने नजदीकी गांव के पांच युवाओं के खिलाफ किया मामला दर्ज ! 



जींद सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


 कॉलेज में छात्र पर करीब आधा दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया छात्र ने कॉलेज परिसर में भाग भाग कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना अपने चाचा वह पुलिस को दी। पुलिस ने अपने क्षेत्र के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करें जांच शुरू कर दी है फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।





 
















जींद शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी साहिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। कालेज के कई छात्र उसे काफी दिनों से प्रभावित कर रहे हैं। 13 दिसंबर की दोपहर को कालेज में ही शाहपुर निवासी राकेश, बीबीपुर गांव निवासी कुशल, रॉकी, नीटू, साहिल और पांच अन्य युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों तथा डंडों से  हमला कर दिया। उसने वहां से किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और अपने चाचा को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही उसका चाचा वहां पर पहुंच गया और उसे हमलावर युवकों से बचाया। 






इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बीबीपुर गांव निवासी कुशल, रॉकी, नीटू, साहिल, शाहपुर गांव निवासी राकेश को नामजद कर उनके खिलाफ हमला करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




हिसार के गांव में गोल गप्पे की रेहड़ी वाला लिव इन रिलेशनशिप में रख रहा था लड़की, कैश-गहने लेकर फरार !


सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !






Hindi News ›   Haryana ›   Jind ›   Student Attacked With Sharp Weapon And Baton In College



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |