Jind news: स्कूल बस को रुकवा नकाबपोश युवकों ने छात्र को बूरी तरह पीटा, अन्य छात्र भी हुए घायल !
जुलाना / कर्मवीर
स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र अपने स्कूल बस में सवार होकर अपने घर जा रहे थे क्या रास्ते में कुछ नकाबपोश युवकों ने बस को रुकवा लिया और बस में सवार एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी मौके पर पहुंचे लोगों ने नकाबपोश बदमाशों में से एक युग को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जुलाना के एक निजी स्कूल की छुट्टी होने पर छात्र अपनी स्कूल बस में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बस जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर पुरानी तहसील कार्यालय के पास पहुंची तो अचानक 6-7 नकाबपोश युवक बस के सामने खड़े हो गए। जिसके कारण चालक को बस रोकनी पड़ी। बस के रुकते ही सभी नकाबपोश युवक बस के अंदर घुस गए और हर्ष नाम के एक छात्र की लात घूसे से पिटाई करते लगे। बस में चीख पुकार मच गई। इस दौरान बीच बचावकरने आए दो-तीन छात्रों भी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आसपास के लोग मौके पहुंच गए। लोगों को आता देख नकाबपोश युवक वहां से भाग गए। लेकिन एक नकाबपोश युवक को पकड़ काबू कर लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू कर रही है।
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks