स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बेटी के लिए दवा लाने गए व्यक्ति को गोदा चाकू, हालत नाज़ुक !

अंडे की रेहड़ी पर हुआ झगड़ा, बेटी की दवाई लेने गया था



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


हिसार शहर के कैमरी रोड़ पर वीरवार की रात एक अंड्डे की रेहड़ी पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 











पीड़ित के रिश्तेदार विनोद ने बताया कि सुनील रात को अपनी बेटी की दवाई लेने के लिए कैंप चौंक की तरफ गया था। इसके बाद रात को वो कैमरी रोड़ पर एक अंडे की रेहड़ी पर चला गया। वहां पर उसकी तीन युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।  युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीनों युवक हमला कर मौके से भाग गए। रात को साढ़े दस बजे उन्हें सूचना मिली कि सुनील को कुछ युवकों ने चाकुओं से गोद दिया है। इसके बाद हम उसे अस्पताल में लेकर गए। 












परिजनों ने बताया है कि सुनील की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ब्यान दर्ज करने दोपहर को अस्पताल में पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |