नाबालिग बच्ची को न्याय की उठने लगी आवाज, हिसार में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन !
मृतका को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन , दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के नजदीकी गांव में नाबालिग की दुष्कर्म कर हत्या करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेसी नेता अनिल मान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे, जिसके कारण दोनों गेट बंद कर दिए। कांग्रेसियों ने गेट पर ही प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर निष्पक्ष तरीके से जांच कर आरोपितों को सजा देने की मांग की।
नाबालिग 29 नवंबर की शाम को एक 13 वर्षीय बच्ची अज्ञात परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। 4 दिन बाद उसका शव गांव के जलघर में मिला। जहां पर परिजन पहले भी तलाश चुके थे। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि पांच फीट से अधिक कद की बच्ची तीन फीट पानी में कैसे डूब सकती है। वहीं परिवार और ग्रामीणों ने उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हिसार के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। लेकिन शुरुआती रिपोर्ट से मृतका के परिजन व ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया और शव उठाने से मना कर दिया।
परिजनों ने जाम लगाया दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने शव का दौबारा से पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में करवाया गया। पुलिस ने इसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ ली । परिजनों और ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उस दिन से गांव में ही धरना दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks