स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू

 सरल पोर्टल पर 20 दिसंबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया !


रेवाड़ी / तहलका न्यूज 
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान के तहत सोलर पंप लगाने, डीजल व बिजली बचाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा के किसानों को सोलर पंप पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।










अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार की किसानों को सिंचाई के लिए 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के सरफेस मोनोब्लॉक और सबमर्सिबल सोलर पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान राशि है। इसके ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता ऑनलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित किसान का परिवार पहचान पत्र का होना आवश्यक है। यह सुविधा उन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। जिनके पास बिजली पंप का कनेक्शन नहीं है। किसानों के पास कृषि भूमि की जमाबंदी व फर्द होनी चाहिए। खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे टपका, फव्वारा सिंचाई या भूमिगत पाइप लाइन स्थापित होनी चाहिए या पंप लगाने के लिए पहले से स्थापित कर लेने का प्रमाण - पत्र अथवा शपथ पत्र होना चाहिए। इसके लिए किसान, गौशाला, जल उपभोक्ता संगठन व समुदाय, समूह आधारित सिंचाई आवेदन कर सकते हैं।







  एडीसी ने बताया कि इस चरण में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर किया जाएगा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर प्रात: 11 बजे से शुरू होगा। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है ।







ये भी पढ़ें



जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !







Install solar pump, save diesel and electricity, will get 75 percent subsidy, online application starts from December 20, latest news Haryana, breaking news Haryana, Bhaskar news haryana, Haryana news Today, Haryana news Hindi, Haryana news Live, Hindi news haryana, Rewari news Today, latest news Rewari, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |