सोनाली हत्याकांड में हरियाणा सरकार ने दिया दखल, अब राज उगलेंगे सोनाली फौगाट हत्याकांड के गुनेहगार !
सीएम मनोहरलाल ने की गोवा के मुख्यमंत्री से बात
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सोनाली फौगाट हत्याकांड के दोनों आरोपितों को पुलिस आज अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। इसके लिए बकायदा गोवा पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है कि रिमांड की अवधि कम से कम एक सप्ताह मिले। रिमांड के दौरान पुलिस सोनाली को दिए गए ड्रज्स की बोतलों को बरामद करेगी। साथ ही जहां जहां वो गए हैं उन जगहों की भी निशानदेही कर पुख्ता सबूत जुटाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनाली फौगाट हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सोनाली के पीए सुधीर सांगवान व उसके दोस्त एवं गोपाल कांडा के नजदीकी रहे सुखविंद्र को पुलिस शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। ताकि इस हत्याकांड के जुड़े सभी सबूत जुटाए जा सकें। वहीं रिमांड के दौरान पुलिस सोनाली को लिक्विड में मिलाकर जो नशीला पदार्थ दिया गया था उसकी बोतलों को बरामद करेगी और ये भी पता लगाएगी कि कितनी मात्रा में दी गई थी और ये दोनों कितने समय से सोनाली को नशीला पदार्थ किस किस तरीके से देकर उसका फायदा उठा रहे थे। इसके अलावा पुलिस दोनों आरोपितों को लेकर उन होटलों में भी जाएगी जहां जहां पर ये सोनाली को लेकर गए थे। साथ ही इस साजिश के पीछे ये दोनों ही हैं या किसी तीसरे के ईशारे पर ये ऐसा कर रहे थे तमाम बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।
गोवा में सोनाली फौगाट हत्याकांड की जांच कर रहे एसएचओ प्रसल्ल देसाई से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार सोनाली फौगाट हत्याकांड मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के बीच बातचीत हुई। जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने सोनाली फौगाट मर्डर केस के बारे में गहनता से अवगत करवाया और पुलिस की अब तक की कार्यवाही और आगे की कार्यवाही के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की हत्या की जांच के लिए गोवा के मुख्यमंत्री से कहा कि अगर गोवा सरकार व गोवा पुलिस को इतराज ना हो तो हरियाणा सरकार के अधिकारियों का एक दल गोवा पुलिस की जांच में सहयोग करने के लिए गोवा भेज सकते हैं। इसके लिए गोवा सरकार ने शनिवार तक का समय मांगा है कि हम शनिवार को इस बारे में मंथन कर हरियाणा सरकार को अवगत करवा देंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks