हिसार : पारितोषिक वितरण एवं नागरिक अभिनंदन समारोह में पंचायत मंत्री ने की शिरकत
विकास एवं पंचायत मंत्री ने राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय चमार खेड़ा में आयोजित
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वे वीरवार को राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय चमार खेड़ा में आयोजित पारितोषिक वितरण एवं नागरिक अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। राज्य सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता युक्त बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के दृष्टिïगत विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट भी वितरित किए गए है, ताकि वे और अधिक बेहतर ढंग से अध्ययन कर सके।
कार्यक्रम में छात्रा ममता खिचड़ जिन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की गई 10वीं की परीक्षा में 500 में से 493 अंक प्राप्त करके प्रदेश के सरकारी स्कूलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, को विकास एवं पंचायत मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से 11 हजार रुपये की राशि भेंट की तथा स्कूल के कला एवं विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित कर सम्मानित किया। प्रतिष्ठित कबड्डी खिलाड़ी सुरेश छीरंग व कृष्ण गोदारा को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, खेलकूद, पेयजल, सफाई व्यवस्था जैसी सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि राष्टï्र को आजादी दिलवाने में देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षण संस्थाओं का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ी राष्टï्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय का नामकरण शहीद अनिल कुमार के नाम पर किया जाएगा। कार्यक्रम में महाबीर गुड्डïू की टीम तथा स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र, स्कूल के प्रधानाचार्य बेगराज आर्य, रामस्वरूप धायल, दिलबाग सिंह, जगजीत बसेरा, एसएमसी के प्रधान अजय कुमार, सुरेंद्र सेलवाल, विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक ग्रामीण, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks