स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीसी हिसार का बड़ा ब्यान

आदमपुर उप-चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें चुनाव तहसीलदार : उपायुक्त


हिसार : तहलका न्यूज



उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका सोनी ने चुनाव तहसीलदार को आदमपुर उप-चुनाव के दृष्टिïगत सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वे वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में आदमपुर उप-चुनाव को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने चुनाव कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए चुनाव तहसीलदार जगदीप मान को हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। 












उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का भी अनुरोध किया है। मतदाता एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हैल्पलाइन ऐप पर ऑनलाइन फॉर्म 6-बी भरकर तथा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। चुनाव तहलदीर जगदीप मान ने बताया कि 5 जनवरी 2022 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर तैयार की गई मतदाता सूचियों के अनुसार आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के 53 गांवों में 1 लाख 70 हजार 978 मतदाता है, जिनमेें 91 हजार 555 पुरुष व 79 हजार 423 महिला मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र में 180 पोलिंग बूथ हैं। गौरतलब है कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देने के उपरांत यह सीट रिक्त हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार रिक्त सीट पर 6 माह के दौरान चुनाव करवाया जाता है। इस अवसर पर जिला उप-निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश विजया मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |