स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार भर्ती रैली में फर्जी प्रवेश के दर्शन भर से ज्यादा मामले पकड़े

 एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ कर प्रवेश के मामले आए सामने !

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 अग्निवीर-अग्निपथ योजना के तहत हिसार में चल रही  सेना भर्ती में शुक्रवार को फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े गए हैं। इन मामलों में नकली या छेड़छाड़ कर बनाए गए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती में प्रवेश का प्रयास किया गया था। सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती रैली अपने मध्य में पहुंच गई है और फतेहाबाद की तीन तहसीलों के उम्मीदवारों ने आज रैली में भाग लिया। नकली या छेड़छाड़ किए गए एडमिट कार्ड के साथ धोखाधड़ी के मामलों में प्रवेश के प्रयासों में वृद्धि हुई है, भर्ती प्रक्रिया में सतर्कता व पारदर्शिता के कारण ये मामले पकड़े जा रहें हैं। भर्ती कार्यालय की ओर से आगाह किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ऐसे लोग योग्य उम्मीदवारों की राह में बाधा बनते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |