स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

MBBS के छात्र को ब्लैकमेल कर मांगे 1 करोड़

जींद में 10 लाख लेते लड़की की मां सहित 3 गिरफ्तार; दी थी  रेप केस की धमकी


जींद : तहलका न्यूज सूत्र 






जींद में MBBS के स्टूडेंट को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए ले रही महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि आरोपित खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बता कर छात्र से 1 करोड़ रुपए की डिमांड कर रहे थे। बाद में सौदा 50 लाख रुपए में तय हुआ। थाना सिटी पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।


जींद शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका बेटा राजस्थान में MBBS की पढ़ाई कर रहा है। उसकी दोस्त महक ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है। दोस्त की मां अनुप्रिया ने छात्र से कहा कि अगर तुम्हें रेप केस से बचना है तो 1 करोड़ रुपए देने होंगे। इस मामले में उसे हिसार में बुलाया गया और वहां मामला 50 लाख रुपए में तय हो गया। अनुप्रिया ने 20 लाख रुपए देने की बात की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |