स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही, साईब्रर ठग गिरफ्तार

ऑनलाईन फ्राड करने के मामले में हांसी पुलिस ने युवक को लिया तीन दिन के पुलिस रिमांड पर 


हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


आए दिन ऑनलाईन ठगी के मामले में सामने आ रहे हैं, हांसी पुलिस ने आनलाईन फ्राड़ करने के मामले में दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। जिसको पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित पुख्ता जानकारी हासिल करेगी। ताकि साइब्रर क्राइम पर काबू पाया जा सके।






पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक हांसी निवासी रमेश को गुमराह कर 36 लाख रूपए की ठगी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऑनलाईन ठगी करने वाले गिरोह का सुराग लगाया और दिल्ली के जीडी कॉलोनी मयूर विहार के निशांत से इसके तार जुड़े मिले। पुलिस ने दिल्ली में दबीश देकर निशांत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने निशांत को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इससे पहले भी पुलिस इस मामले के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |