नारनौंद क्षेत्र में होटल से पिस्तौल के बल पर लूट करने के मामले में दो गिरफ्तार
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद क्षेत्र के गांव राजपुरा के एक होटल से बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट कर ली थी और होटल पर काम करने वालों को चोट मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो युवकों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा गांव के शिव महिमा होटल पर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट कर ली थी और उनको चोट मार दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में सिसाय कालीरावण गांव के विकास व राजेश उर्फ रांझा को प्रोडेक्षन वारंट पर लिया हैै।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks