अवैध शराब व बीयर सहित गांव का युवक काबू
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने शराब की अवैध बोतलों व बीयर की बोतलों सहित एक युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एक्साइज स्टाप की टीम को सूचना मिली कि गांव पाली का एक युवक नशे का अवैध कारोबार करता है और इस समय उसके पास अवैध रूप से शराब की बोतलें व बीयर है। सूचना पक्की का यकीन होते ही एक्साइज टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबीश दी तो उसके पास से 20 बोतल ठेका शराब देसी व 12 बोतल बीयर की बरामद हुई। टीम ने युवक को हिरासत में लिया और नारनौंद थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान पाली निवासी रमेश के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks