स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनाली फौगाट के भाई ने गोवा पुलिस को दी शिकायत में किए चौंकाने वाले खुलासे, पीए सुधीर सोनाली फौगाट को कर रहा था ब्लैकमेल

 क्या सुधीर सांगवान सोनाली की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल






गोवा : सूत्र तहलका न्यूज




  रिन्कु ढाका S / o  महाबीर सिंह ढाका जाति जाट निवासी गाँव भूथन कलाँ , जिला फतेहाबाद , हरियाणा का रहने वाला हूँ ।    रिन्कु ढाका ने  बताया कि सोनाली ने अमन पूनियाँ को फोन कर बताया कि सुधीर ने मुझे खाने कुछ मिलाकर दिया है । जिस कारण से शरीर में बॅचेनी और घबराहर बढ़ रही हैं  और बताया कि साथ 2021 में मेरे घर में सन्तनगर , हिसार जो चोरी हुई थी वह चोरी सुधीर सांगवान ने अपने दोस्तों से मिलकर की थी । जिस बारे में कल हिसार आकार बात करुंगी और हिसार पुलिस को बताऊंगी तथा सुधीर को कड़ी सजा दिलवाऊँगी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग 3 साल पहले सुधीर सांगवान ने सन्त नगर हिसार में मेरे घर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर मेरे साथ बार - बार गलत काम किया करता था । जिसकी सुधीर सांगवान ने वीडियो बना ली थी, जो मेरे साथ गलत काम करने की बीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल करता रहता था।







                 जिसके बाद सुधीर सागवान ने वीडियो वायरल की धमकी देकर मेरे साथ कई बार गलत काम किया और कहा कि अगर तुमने इस बारे में कहीं पर कुछ बताया तो मैं तुम्हारा फिल्मी करियर व राजनैतिक करियर खत्म कर दूँगाँ । जिसके बाद से ही सुधीर सांगवार ने मुझ पर इतना दबाव बना दिया। मैंने अपने घर वालों व रिश्तेदारों से डर के कारने बातचीत करना बन्द कर दिया था। जो मेरे दोनों फोन , प्रोपर्टी के कागजात की सभी चाबियाँ सुधीर सांगवान अपने पास रख रहा था। सोनाली फोगाट ने फोन पर अमन को बताया कि सुधीर सांगवान अपने दोस्त सुखविन्दर  ATM कार्ड भी अपने पास ही रखता था। बाद के साथ मिलकर कुछ भी गलता कर सकते है । फिर एकदम फोन कट गया । 








                उसी दिन रात को मेरी बहन सोनाली फोगाट की बात मेरी माँ से हुई तो सोनाली ने कहा था कि सुधीर ने मुझे खाने में कुछ खिला दिया है । जिसके बाद मेरे शरीर में बेचेनी और घबराहट बढ़ गई है और शरीर कमजोर पड़ता जा रहा है । फिर सोनाली का फोन एकदम से कट गया । फिर दिनांक 23-8-22 को सुबह करीब 8:30 AM पर सुधीर सांगवान का मेरे बड़े भाई वतन ढाका के पास फोन आया और बोला कि अपनी सोनाली फौगाट का फिल्म शूटिंग के दौरान मौत हो गई है । 






            सूचना पाकर मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ गोवा में आया और यहाँ पर अपने तौर पर पत्ता किया तो यहाँ पर किसी प्रकार की कोई फिल्म की शूटिंगं नहीं थीं और ना ही फिल्म शूटिंग को पहले से कोई प्रोग्राम था । मेरी बहन सोनाली फोगाट ने हमे चण्डीगढ़ में रुकने का ही कार्यक्रम बताया था । जो सुधीर सांगवान व सुखविन्दर उपरोक्त ने मिलकर मेरी बहन सोनाली फोगाट की हत्या कर उसकी सम्पत्ति हड़प्ने व राजनीतिक कैरियर बर्बाद की है । इस हत्या में सुधीर व सुखविन्दर उपरोक्त के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।  सुधीर सांगवान व अन्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए ।





सोनाली फोगाट से जुड़ी हर खबर सबसे पहले तहलका न्यूज पर


नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट नहीं रही, गोवा में निधन



बहन रूपेश ने बताया गोवा में हुई सोनाली के साथ गड़बड़ फोन पर मां को दी थी जानकारी, उठने लगे सवाल !



सोनाली फौगाट के पोस्टमार्टम में फंसा पेंच, सोनाली का पीए क्यों बदल रहा है बार बार ब्यान

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |