स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुख्य अतिथि विधायक विनोद भयाना ने किया ध्वजारोहण और ली भव्य परेड की सलामी


राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर भारतवासी की आन ,बान और शान : विधायक विनोद भयाना

advt.



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


नारनौंद उपमंडल के संयुक्त कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक विनोद भयाना ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली ।






   मुख्य अतिथि विधायक विनोद भयाना ने उपमंडल वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अमर शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन वीर शहीदों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम शहीदों के बलिदान का कर्ज तो नहीं चुका सकते लेकिन उनके परिजनों की सेवा कर उनके प्रति कृतज्ञता अवश्य जता सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों व सैनिक बलों के कल्याण के लिए प्रदेश में सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग  का गठन किया गया है । उन्होंने कहा कि समूचा राष्ट्र आजादी की 75वी वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने घरों पर फ़हरा कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।






    उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार देश एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवा रही है।  सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए समाज की पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक देश की तरक्की का लाभ पहुंचाने के लिए सशक्त सफल प्रयास किए जा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र  पर वर्तमान राज्य सरकार कार्य कर रही है। सभी वर्गों एवं क्षेत्रों उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए हैं जिनमें से छह का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह सभी राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद प्रदेश के हर जिले से कम से कम एक राष्ट्रीय राजमार्ग अवश्य गुजरेगा।






 उन्होंने कहा कि सोनीपत के बड़ी में 161 एकड़ भूमि पर रेल कोच फैक्ट्री बनाई जा रही है। इसी प्रकार से शिक्षा चिकित्सा खेल अनुसंधान तथा अन्य क्षेत्रों में हरियाणा प्रदेश सकारात्मक दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत 6हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रदेश में सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक अप्रैल 2021 से बढ़ाकर 2500 रुपए मासिक की गई है। उन्होंने कहा कि खेलों में हमारे युवाओं की उपलब्धियों  का जिक्र होते ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश में गत जून माह में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का सफल आयोजन किया गया। हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों में 137 पदक जीतकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हाल ही में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम में भारत को मिलेगी सड़कों में से 20 पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं ।इनमें 17 पदक व्यक्तिगत स्पर्धा के और तीन टीम स्पर्धा के शामिल है।









 स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा: स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्र के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। होलीफील्ड स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक टीम ने तिरंगा प्यारा गीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राखी शाहपुर के विद्यार्थियों ने देश मेरा रंगीला गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इसी प्रकार से राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,एसबीएस माढ़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद ,जी आर पी इंटरनेशनल स्कूल माढ़ा सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।







:मुख्य अतिथि विधायक विनोद भयाना ने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं । विशिष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले क्षेत्र के युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित  किया। इनके अलावा पत्रकार तथा छायाकार बंधुओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।





 इस अवसर पर एसडीएम विकास यादव, बीडीपीओ ज्योति मित्तल, तहसीलदार अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अमनदीप, उप पुलिस अधीक्षक   सैफियूदीन, एसएमओ डॉ यशपाल, परेड कमांडर प्रदीप कुमार, प्लाटून कमांडर रमेश कुमार, कर्मबीर कोहाड़ टैगोर स्कूल, सुनीता दुहन, प्रेस क्लब के प्रधान सुनील मान,  विजेंद्र लोहान, मुकेश लोहान, कुलदीप गौतम, जगदीश भैरों, मंच संचालक अजय लोहान, दौलत नागपाल, नरेश वर्मा उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |