स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, सालासर धोक लगाने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

बेटी के जन्मदिन पर सालासर धाम में जा रहे पति-पत्नी, बेटी और भतीजे की मौत



सीकर। / हिसार : तहलका न्यूज


राजस्थान के सीकर जिले में नेशनल हाईवे 65 पर ट्रक व कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार के दो टुकड़े हो गए। जिसके कारण कार में सवार हिसार के चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दंपती के साथ उनकी बेटी और भतीजा शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




जानकारी के अनुसार, हिसार के आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय कर्मबीर की दो वर्षीय बेटी प्राची का जन्मदिन था और उसने बेटी के जन्मदिन पर सालासर धाम में माथा टेकने की मन्नत मांगी हुई थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कर्मबीर अपनी पत्नी 32 वर्षीय रेणु , दो साल की बेटी प्राची और पांच वर्षीय भतीजे कार्तिक के साथ स्विफ्ट कार में राजस्थान सालासर धोक लगाने के लिए हिसार से रवाना हुए थे। जब वो  लक्ष्मणगढ़ पहुंचे तो ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार के दो टुकड़े हो गए और इस हादसे में चारों की मौत हो गई।




राजस्थान पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तो गली में सनाटा जा गया। घर व आसपास के परिचित लोग राजस्थान के लिए निकल पड़े। वहीं घर में मौजूद महिलाएं दिन भर इस हादसे से अनजान रही। जब शाम को चारों के शव घर पहुंचे तो घर के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। हर किसी की आंखों में पानी था। कर्मबीर का तीन सदस्यों का परिवार के साथ साथ उसके बड़े भाई का इकलौता बेटा कार्तिक भी हादसे का शिकार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |