स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आधार कार्ड की फोटोकॉपी एडिट (Edit) कर फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : Two more accused arrested for issuing fake SIM cards by editing photocopy of Aadhaar card



तहलका न्यूज, हिसार:  सुनील कोहाड़। 

     हिसार साइबर थाना पुलिस ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एडिट कर फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में दो ओर आरोपियों पाबड़ा निवासी अमित और मनोज  को थाना साइबर हिसार में आईपीसी की धारा 420/467/468/471/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 4 दिनाक 17.03.2023 में गिरफ्तार किए गए है। 






      सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज वोडाफोन कंपनी में गांव पाबड़ा , कनोह सहित पांच से छह गावो में सिम कार्ड डिस्ट्रीब्यूटर था और अमित मनोज का भाई है। दोनो भाई मिलकर सिम कार्ड देने का काम करते थे। आरोपी वोडाफोन का सिम लेने के लिए आने वाले कस्टमर के आधार कार्ड की फोटो अपने पास रखते और आधार कार्ड की फोटो कॉपी को एडिट कर, फिर से उस पर दूसरा सिमकार्ड जारी कर देते थे। वोडाफोन कंपनी ने आरोपियों द्वारा फर्जी आधार कार्ड पर जारी किए गए फर्जी sim Card को ब्लॉक कर दिया था।



 आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त अभियोग में पहले चार आरोपियों गांव आदमपुर निवासी मनोज, गांव सीसवाल निवासी विनोद, गांव सदलपुर निवासी राम भगत और राजकमल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया कंपनी के नोडल अधिकारी हुसैन एम जैदी ने साइबर थाना हिसार में जाली दस्तावेजों पर नए सिमकार्ड जारी करने के संबंध में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |