स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार नगर निगम की टीम के साथ हाथापाई व जान से मारने की कोशिश , एक काबू

Hisar ki taaja khabar: Scramble with Hisar Municipal Corporation team and attempt to kill, one under control



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़

      हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने नगर निगम हिसार की बेसहारा गौवंशो को पकड़ने वाली टीम के साथ अभद्रता, गाली गलोच, हाथापाई कर, जान से मारने की कोशिश करने के मामले में एक आरोपी न्यू मॉडल टाउन हिसार निवासी जयबीर उर्फ सचिन को थाना अर्बन एस्टेट में आईपीसी की धारा 307/186/332/353/506/427/341/147/149 के तहत अंकित अभियोग संख्या 522 दिनाक 18.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 




    उप निरीक्षक चांदी राम ने बताया कि आरोपी जयबीर उर्फ सचिन ने माडल टाऊन  में नगर निगम टीम द्वारा पकड़ी गई एक बेसहारा गाय को छुड़वाने के लिए अपने साथियों सहित नगर निगम की टीम को जान से मारने की नीयत से नगर निगम की गाड़ी में कार से सीधी टक्कर मारी थी। 






गौरतलब है थाना अर्बन एस्टेट हिसार में नगर निगम कार्यालय से शिकायत प्राप्त हुई कि दिनांक 18/07/23 को बेसहारा गौवंशो को पकड़ने वाली टीम द्वारा न्यू माडल टाउन बेसहारा गौवंशो को पकड़ रही थी। नगर निगम टीम ने न्यू माडल टाऊन के F-BLOCK में एक सफेद बेसहारा गाय को पकड़ लिया। उक्त गाय को पकड़ने के पश्चात एक आदमी जबरन गाय छुडवाने हेतु टीम के साथ अभद्रता और गाली गलौच व हाथापाई पर उतारू हो गया ।






 तभी उक्त आदमी के बेटे  अमरदीप सहित आशू नेपाली, जयवीर व 2 अन्य लड़को के साथ मारुति सुजुकी कार में बैठकर आए व नगर निगम टीम को जान से मारने की नीयत से बड़ी तेज रफ्तार के साथ नगर निगम की गाडी के अन्दर सीधी टक्कर मार दी। जिससे नगर निगम की टाटा यौद्धा गाडी पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गई और कर्मचारी मरते मरते बचा। जिस पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर एक आरोपी जयबीर उर्फ सचिन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |