स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

 Jind road accident news : Bike rider killed in collision with unknown vehicle near Jind

जींद से गांव जा रहा था मृतक, गांव कंडेला के पास हुआ हादसा



तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला।‌


जींद कैथल मार्ग पर गांव कंडेला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को राहगीरों ने जिनके नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया




मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव दालमवाला निवासी हवा सिंह राज मिस्त्री का कार्य करता था और वह किसी काम से जींद शहर आया हुआ था। देर शाम को वह अपना काम धंधा निपटा कर अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह जींद कैथल मार्ग पर गांव कंडेला के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण हवा सिंह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर हादसे के शिकार हुए हवा सिंह को तड़पता देख राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 








हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |