स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्या घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता होगा, जाने किन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

 Will domestic gas cylinder be cheaper by Rs 200, know which consumers will get the benefit



तहलका न्यूज,नई दिल्ली। 

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। हालांकि इस कटौती का फायदा सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वालों को मिलेगा। इस योजना के लाभार्थियों को पहले ही 200 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। यानी अब कुल सब्सिडी 400 रुपए हो जाएगी। कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी है।





 उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है।






 उज्जवला योजना के अलावा अन्य लोगों को जून 2020 से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |