CM हाउस का घेराव जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने रोका, चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण !
शिक्षा विभाग ने निर्देश के बाद भी शिक्षक पंचकूला पहुंचे
चंडीगढ : तहलका न्यूज
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। जिसकी बदौलत पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर ही रोक लिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। काफी संख्या में शिक्षक बॉर्डर पर ही मोर्चा संभाले हुए हैं। जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (HSLA) के आह्वान पर राज्य के शिक्षक सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-5 में ईकटठा हुए और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हाऊस का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ कूच कर दिया। ज्ञात रहे कि ॥स्रु्र पंचकूला पहुंचो आह्वान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए थे कि सोमवार को सभी अध्यापक अपने-अपने स्कूलों में उपस्थित रहे। इसके बावजूद शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।
हलसा के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने बताया कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक लिया और आगे बढऩे की इजाजात नहीं दी। इससे शिक्षकों में काफी रोष बना हुआ है कि सरकार उनकी जायज मांगों को नहीं सुन रही है और ना ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks