मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी : उपायुक्त
मतदाता सूचियों को लेकर 26 अगस्त 4 बजे तक दिए जा सकेंगी दावे एवं आपत्तियां
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूजउपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के दृष्टिïगत मतदाता सूचियों को तैयार करने हेतू राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जारी की गई अधिसूचना के अंतर्गत खंड हांसी प्रथम के गांव सिसाय बोलान, सिसाय कालीरावण, खंड हिसार द्वितीय के गांव बीड़ व चंदन नगर तथा पंचायत समिति खंड हासी प्रथम व द्वितीय तथा हिसार द्वितीय और जिला परिषद हिसार की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूचियों प्रारूप प्रकाशन के विरूद्घ दावे एंव आपत्तियां 26 अगस्त 4 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 29 अगस्त को कर दिया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस संबंध में एक सितंबर तक अपील की जा सकती है। उक्त अपील का निपटारा 3 सितंबर तक किया जाएगा और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 सितंबर को कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks