स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीईटी परीक्षा नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतक : डीसी

 सीईटी परीक्षा के मद्देनजर डीसी अशोक कुमार गर्ग ने ली अधिकारियों की बैठक

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-सीईटी परीक्षा के दृष्टिगत आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते डीसी अशोक कुमार गर्ग व एचएसएससी सदस्य विजय कुमार।


 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नवंबर माह में आयोजित करवाई जाएंगी सीईटी परीक्षाएं

रेवाड़ी, 22 अगस्त


डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा प्रदेश के विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए आगामी नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित करवाए जाने वाले सीईटी यानि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है।
डीसी अशोक कुमार गर्ग सोमवार को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-सीईटी की तैयारियों के मद्देनजर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय कुमार संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में रेवाड़ी में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं व इंतेजाम सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय, बहुतकनीकी संस्थान में किसी प्रकार की अड़चन है तो तो उसे अति शीघ्र दूर किया जाए। साथ ही कोई अन्य विद्यालय, महाविद्यालय व केंद्रीय संस्थान जहां सभी प्रकार की सुविधाएं हों व सही लोकेशन पर हो जहां परीक्षार्थियों को पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तो उसे भी परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया जा सकता है।









रेवाड़ी में सीईटी के लिए 175 केंद्र प्रस्तावित, 50 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा :
डीसी ने कहा कि सीईटी परीक्षा के लिए रेवाड़ी जिला में 175 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं, जिन पर लगभग 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रातः: कालीन व सायं कालीन सत्र में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने संबंधित निर्देश दिए कि जिला रेवाड़ी में सीईटी परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू की जाए ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जा सके।











सीईटी परीक्षा में हेराफेरी और गड़बड़ी रोकने के लिए एचएसएससी ने की विशेष तैयारियां : विजय कुमार
इस अवसर पर एचएसएससी सदस्य विजय कुमार ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व सरकार नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा सीईटी परीक्षा में किसी भी तरह की हेराफेरी और गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से परीक्षार्थी के बायोमेट्रिक, फेस स्कैन से लेकर आधार कार्ड सहित अन्य जानकारी ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल से सीईटी परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व सरकार का सहयोग करेंगे। बैठक में एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार, डीईओ नसीब सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |