स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीआईए पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में एक युवक को लिया पुलिस रिमांड पर, 7 बाइक बरामद

हिसार के सेक्टर 14 से की थी बाईक चोरी 



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार सीआईए ने बाइक चोरी के मामले को सुलझाते हुए इस मामले में एक युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। 




सेक्टर 14 निवासी लक्ष्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी कि किसी अज्ञात चोर उसकी बाइक को कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान धांसू निवासी मनोज उर्फ पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 7 चोरी की बाइक बरामद हुई हैंं।




पूछताछ में उसके बताया है कि उसने 3 बाइक हांसी, 3 हिसार और एक फतेहाबाद से चोरी की थी। पुलिस टीम में आरोपित से एक मोटरसाइकिल एयरपोर्ट चौक हिसार और 5 मोटरसाइकिल इसके घर से बरामद किए हैं। जबकि एक बाइक आरोपित ने किसी अन्य को बेच दी, उसे भी बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बाइकों को चोरी कर सस्ते दामों पर बेच देता था। इससे वह अपनी निजी जरूरतें पूरी करता है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |