भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट नहीं रही, गोवा में निधन
सोनाली फोगाट के पति का भी हो चुका है देहांत
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही सोनाली फोगाट का अज्ञात परिस्थितियों में निधन हो गया है। उनकी मौत की सूचना सुनते ही उनके फैंस में शौक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतका के परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए।
सोनाली फौगाट इन दिनों गोवा गई हुई थी कि मंगलवार की सुबह उनकी मौत की खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई। उनकी मौत हार्ट अटैक से गोवा में हुई। सोनाली फौगाट के भाई वतन ढाका ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सौनाली अब हमारे बीच में नहीं रही। वहीं उसके परिजन भूथन से गोवा के लिए रवाना हो गए। सौनाली फौगाट की मौत की सूचना मिलते ही उसके फैंस में शौक की लहर दौड़ गई। कल हरियाणा के हिसार जिले में सोनाली फौगाट का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक गोवा टूर पर थी।
गौरतलब है कि सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं। सोनाली फोगाट बिग बास में प्रतिभागी बन प्रचलित हो गई थी। सौनाली फौगाट ने सन 2019 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था और वो कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुलदीप बिश्रोई से हार गई थी। उसके बाद से ही सोनाली फौगाट व कुलदीप में छतीस का आंकड़ा रहने लगा था और वो आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से कुलदीप बिश्रोई पर तंज कसते रहती थी। कुलदीप बिश्रोई के भाजपा में शामिल होने के बाद भी सोनाली ने ट्वीट किया था। उसके बाद कुलदीप बिश्रोई ने आदमपुर दौरे से पहले सोनाली फौगाट से मुलाकात कर गिले सिकवे दूर किए थे और सांझा फोटो शेयर किया था।
तीन कृषि कानूनों ने खुला समर्थन किया था। इस पर उनकी जनसभाओं का पुरजोर विरोध होने लगा था, इसलिए सरकार ने उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की थी। सोनाली फोगाट ने खुले तौर पर कहा था कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान नहीं है। सोनाली फोगाट सबसे पहले अभिनय से चर्चा में आई थीं और राजनीति में भी सक्रिय होने लगी। इसके साथ वे टिक टाक पर वीडियो अपलोड करती थीं और उनकी वीडियो बहुत देखी जाती थीं। टिक टाक बैन होने के बाद वे इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय हो गई थीं। सोनाली फोगाट अपने पेज पर लाइव आती और समर्थकों से मुखातिब होती थीं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks