बहन रूपेश ने बताया गोवा में हुई सोनाली के साथ गड़बड़ फोन पर मां को दी थी जानकारी, उठने लगे सवाल !
सोनाली फौगाट की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल ?
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सोनाली फौगाट के आकस्मिक निधन का किसी को यकीन नहीं हो रहा है, उनकी मौत से उनके घर में तो मातम पसरा हुआ ही है, साथ ही उसके फैंस में भी शौक की लहर दौड़ गई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकर सोनाली की मौत का रहस्य क्या है, उसको वायक में हार्ट अटैक हुआ है या उसकी मौत आकस्मिक नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या की गई है। परिजनों ने भी इसको लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
सोनाली फौगाट की बहन रूपेश ने बताया कि सोनाली गोवा जाने के बाद अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी। इसके लिए उसने उनकी मां के पास सुबह फोन किया था और कहा था कि खाने में भी दिक्कत लग रही है और उसे ऐसा महसूस हो रहा है कि उसको कुछ किया जा रहा है। इसके बाद कल रात को भी फोन पर यही बातें दौहरा रही थी सोनाली। इससे सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार सोनाली फौगाट का गोवा में कौन दुश्मन है जो उसके खाने में गड़बड़ कर रहा है। इसको लेकर नेताओं के ब्यान भी सामने आने लगे हैं।
कांग्रेस नेता योगेश सिहाग ने कहा कि गोवा में भाजपा की सरकार है और गोवा में भाजपा नेत्री की संदिज्ध मौत कई सवाल खड़े कर रही है। इसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिन्द ने भी इसकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks