स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खेदड़ थर्मल पावर प्लांट धरने से किसानों की ललकार, दो तारीख तक समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के धरने से किसानों ने कहा अगर दो तारीख तक समाधान नहीं हुआ तो धरने पर महापंचायत करके करेंगे बड़ा आंदोलन






बरवाला : तहलका न्यूज

  थर्मल पावर प्लांट खेदड़ के गेट के सामने चल रहे ग्रामीणों के धरना का आज कई किसान संगठनों ने समर्थन किया।गऊसाला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों बताया कि पिछले 14 दिनों से खेदड़ गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर थर्मल पावर प्लाट के गेट पर अनिश्चिकालीन धरना शुरु कर रखा है।ग्रामीणों की मांग है कि थर्मल पावर प्लांट खेदड़ से निकलने वाली राखी गांव के लोग शुरुआत से ही उठा रहे है अब मुनाफे को देखते हुए थर्मल पावर प्लांट खेदड़ के अधिकारी इस राखी को ठेके पर उठाने का फैसला करने जा रहे है इससे नाराज ग्रामीणों ने थर्मल पावर प्लांट खेदड़ के गेट के  सामने अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया है।







हजारों गौ अंशों को मारने का काम कर रही है बीजेपी सरकार

गऊसाला संघर्ष समिति के पदाधिकारिओं ने बताया थर्मल पावर प्लांट खेदड़ प्रशासन के पास दो तारीख तक समय है उसके बाद धरने पर महापंचायत की जाएगी। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा, सभी किसान-मजदूर संगठन, सभी खापें सभी सामाजिक संगठनों को शामिल करके आंदोलन के आगे की रुपरेखा महापंचायत में बनाई जाएगी। महापंचायत में सभी को जोड़ के एक बड़ी कमेटी बनाई जाएगी फिर वो कमेटी फैसला लेगी रोड़ रोकना है, रेल रोकनी है या फिर थर्मल पावर प्लांट के अंदर घुसना है जो बड़ी कमेटी फैसला लेगी गऊशाला संघर्ष समिति उस फैसले का सम्मान करेगी। केवल गाएं के नाम पर वोट की राजनीति करके हजारों गौ वंशों को मारने का काम कर रही है बीजेपी सरकार।









गऊशाला संघर्ष समिति की मुख्य मांगे:- 

1.थर्मल प्लांट खेदड़ की राखी का उठान गौशाला कमेटी करेंगी। 

2.थर्मल पावर प्लांट खेदड़ से चर्मरोग,एलर्जी तथा आखों के रोग फैलते हैं इसलिए इसके इलाज के लिए थर्मल फंड से एक हॉस्पिटल का निर्माण करवाया जाएं। 

3.वैस्ट पानी की निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण किया जाए। 

4.थर्मल में नौकरी के लिए खेदड़ गांव के नौजवानो के लिए 75% आरक्षित की जांए  यह सरकार का नियम भी हैं। 

5. खेदड़ गांव और 10 किलोमिटर के एरिया में 24 घंटे बिजली दी जाए और खेदड़ गांव को थर्मल से सीधी बिजली दी जाए। 

6.थर्मल प्लांट के पानी के टैंक से सिर्फ एमरजेंसी में गांव खेदड़ को दोनोें जल घरों के द्वारा पानी दिया जाए। 

7. थर्मल प्लांट हादसे में 4 लड़के हादसे का शिकार हो गए थे उनके परिवार को एक सरकारी नौकरी और ढाई लाख रुपए कम्पनशैसन दिया जाए। 

8. थर्मल प्लांट के वैस्टेज पानी टैंक की लिकिज से सैंकड़ो एकड़ जमीन कई किसानों की बर्बाद हो जाती है उन्हें मुआवजा दिया जाए।

9. थर्मल पावर प्लाट की चारदिवारी के साथ-साथ रोड़ निकाला जाएं। 







आज धरने पर संयुक्त किसान मोर्चा एंव किसान सभा के नेता कॉमरेड इंद्रजीत सिंह और भारतीय किसान युनियन राष्ट्रीय नेता गुरनाम सिंह चंढूनी, हरियाणा महिला प्रधान सुमन हुड्डा, सुरेंद्र लितानी, सतीश बिठमड़ा, काला कनौह, मायासिंह बिठमड़ा, दयानन्द ढुकिया, बाडोपट्टी टोल कमेटी के प्रधान सरदानन्द राजली, बिजेंद्र सरपंच पंघाल,भी समर्थन करने पहुंचे। हरियाणवी गायक ईश्वर छातर ने देश भक्ति गीतों से मंनोरंजन किया।धोला जेवरा, मास्टर धूपसिंह, सत्यवान खेदड़, कलीराम, राजू पहलवान, सतीश बिसला, इंद्रसिंह, सोहनलाल खेदड़, हरदेवा, मास्टर भीम सिंह, रामकेश नेन, शमशेर सिंह, ताराचंद नैन, मुकेश लोहान, मनजीत रंगा, मास्टर धर्मेन्द्र, शत्रुघन, सतीश, मनजीत शर्मा, सरोज बिछपड़ी आदि किसान-मजदूर नेता शामिल रहे। 

        



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |