हरियाणा में करोड़ों की ठगी के मामले में 6 क्रिकेट बुकीज दबोचे
6 cricket bookies arrested in Haryana for cheating people of crores of rupees
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में बैठे करोड़ों रुपए की टंकी करने वाले क्रिकेट बुकीज। |
हरियाणा न्यूज/सिरसा : सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित स्पेशल पुलिस टीम ने डबवाली रोड पर स्थित राइस मिल मशीनरी उपकरण बनाने वाली कंपनी एसएफ फूड प्रो टेक लिमिटेड संचालक शहर के सी ब्लॉक निवासी संजीव गुप्ता के साथ हुई करीब 33 करोड़ रुपए की ठगी व गबन मामले के आरोपी फतेहाबाद व सिरसा के छह क्रिकेट सट्टा बुकीज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपियों को फतेहाबाद व शहर सिरसा से काबू किया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के मुनीम साकेत कुमार निवासी ईरा-कॉलोनी बरनाला रोड सिरसा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जोकि फिलहाल सिरसा जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि मुनीम साकेत कुमार उक्त कंपनी में पिछले करीब 15 सालों से कार्यरत था तथा कंपनी का करीब 50 अन्य कंपनियों से लेनदेन का कार्य होता था। उन्होंने बताया कि मुनीम साकेत कुमार ने कंपनी संचालक व अन्य पारिवारिक सदस्यों के विश्वास का नाजायज फायदा उठाया तथा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के साथ षडयंत्र रचकर उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता था तथा क्रिकेट सट्टा लगाता था।
हांसी में लव मैरिज करने वाले जोड़े की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से दहली हांसी,
आदमपुर क्षेत्र के गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, एक ही गांव के हैं दोनों, खेतों में पड़े मिले शव,
हिसार में इनेलो कार्यकर्ता को भरे मंच पर अभय चौटाला ने लगाई लताड़, बेइज्जती से नाराज नारनौंद क्षेत्र का कार्यकर्ता मंच से भागा,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks