स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए जमानत राशि कितनी है

 What is the security deposit amount for a candidate contesting in the Lok Sabha elections 2024?

 



हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनावों में नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ), सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम 4 लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही, आरओ तथा एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम 3 वाहन लाने की अनुमति होगी। 





अनुराग अग्रवाल आज यहां लोकसभा आम चुनावों की तैयारियों के संबंध में अहम बैठक कर रहे थे। बैठक नामांकन प्रक्रिया, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में आयोग द्वारा जारी हिदायतों की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनावों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 25 हजार रुपये होगी। अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 12,500 रुपये होगी। 





सिक्योरिटी डिपॉजिट नकद या ट्रेजरी के माध्यम से ही स्वीकार्य होगी। चैक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से इस राशि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पर विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि, स्थान, समय, नामांकन पत्रों की जांच, पत्र वापिस लेने की तिथि इत्यादि जानकारी सार्वजनिक करेंगे और सरकारी कार्यालयों में नोटिस भी चस्पा करेंगे। साथ ही, यह भी जानकारी दी जाए कि आरओ के स्थान पर कौन से एआरओ नामांकन पत्र स्वीकार करेंगे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

Latest News Hansi: हांसी में छात्राओं ने आईटीआई के गेट पर जड़ा ताला, छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाए आरोप,

हिसार में बड़ा हादसा : शादी समारोह से आते समय देर रात गाड़ी पेड़ से टकराई ; तीन की मौत, तीन घायल, जींद, रेवाड़ी, हिसार, फतेहाबाद के रहने वाले थे सभी 

किसान आंदोलन टू : क्या किसान, जवान फिर होंगे आमने-सामने; पुलिस की किसान आंदोलन को कुचलने की कानूनी तैयारी

हरियाणा खेल समाचार: कुश्ती स्पर्धा में 76 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की मंजू और 50 किलो में रोहतक की तनु का दबदबा 

Haryana Jind News : जींद में समझौता न करने पर सरपंच के बेटे ने पंच को पीटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

Haryana Education News: हरियाणा के सभी गांव में बनवाई जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, लगभग 1500 हो चुकी स्थापित

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |