स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Weather update: मॉसम अपडेट: उत्तर भारत मे एक बार फिर से आया नया WD ; किसानों की बढ़ सकती है चिंता

 weather update: 

कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में होगी बारिश-ओलावृष्टि:


बीते 4 दिनों से उत्तर व मध्य भारत मे मॉसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित हरियाणा औऱ दिल्ली में बारिश की गतिविधियां रुक रुक कर देखी गई।


हालांकि आज कई जगहों पर ब्रेक लगा है। लेकिन कल से दोबारा कई राज्यों में मोसम बदलने वाला है। क्योकि एक ताजा WD उत्तर भारत के करीब आ चुका है।


मौसमी चक्र:

● एक ताज़ा WD अफगानिस्तान व साथ लगते पाकिस्तान के इलाकों पर आ चुका है।


● पहले वाले WD के कारण बने चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के मध्यि इलाको पर बना हुआ है। जिससे बारिश का प्रोग्राम फिर से एक्टिव हो जाएगा।


● बंगाल की खाड़ी में एक WMLP बना हुआ है। जो धीरे धीरे सक्रिय होकर चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है। उम्मीद है कि ये तूफान आंध्रप्रदेश के उत्तरी हिस्सो से टकराएगा। 


● एक ताजा सक्रीय WD 3 दिसम्बर को उत्तर भारत की तरफ आएगा। जिससे एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर सक्रिय होगा। 


● 6 दिसम्बर को WD और चक्रवाती तूफान का मिलन से उत्तर भारत, मध्य भारत, पुर्वी भारत, मध्यपूर्व भारत के इलाकों में बारिश की गतिविधियां होगी।



अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  पढ़ें पूरी खबर 


WhatsApp channel link ko follow kre

WhatsApp channel

कल का मौसम पूर्वानुमान:


कल जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फ़बारी होगी। कुछ जगह भारी बारिश व ऊपरी पहाड़ो पर भारी बर्फबारी संभव है।


हिमाचल प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ एक जगह तेज़ बारिश भी संभव है। राज्य के ऊपरी भागो में बर्फबारी भी होगी।


उत्तराखंड में बिखरी हुई हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ एक जगह तेज़ बारिश भी हो सकती है। राज्य के ऊपरी पहाड़ी भागो में बर्फबारी भी होने की उम्मीद है।


पंजाब:

सम्पूर्ण पंजाब सहित चंडीगढ़ में मॉसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश गरज़-चमक के साथ होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि भी सम्भव है।

ज्यादा प्रभाव पठानकोट, होशियारपुर, गुरुदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मलेरकोटला, नवांशहर, पटियाला जिले में देखने को मिल सकता है।


हरियाणा: 

हरियाणा सहित दिल्ली में भी कल कही हल्की कही तेज़ बारिश होगी। 

कल राज्य के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, फतेहाबाद, सिरसा जिले में मेघगर्जन के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ एक जगह तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।


वही हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुडगांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिले में गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगह तेज़ बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ कही-2 ओले भी गिर सकते हैं।


राजस्थान:

राज्य के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पुर्वी चूरू, झुंझनु, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करोली, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जिले में बादलवाही के बीच गरज़ के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है। कही-2 तेज़ बारिश भी हो सकती है, साथ मे एक-दो जगह ओले भी गिरने की उम्मीद है।


अनूपगढ़, पुर्वी बीकानेर, पश्चिम चूरू, सीकर, नागोर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर व उदयपुर जिले में मौसम लगभग साफ व आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद से कुछ एक जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां होने की उम्मीद है।


शेष राजस्थान के इलाको में मॉसम मुख्यतः साफ व ठंडा बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।


उत्तरप्रदेश:

यूपी के सहारनपुर, मेरठ, कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ संभाग के जिलो में मेघगर्जन के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ एक जगह तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।


आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, झाँसी, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन संभाग के जिलो में गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। एक-दो जगह तेज़ बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ कही-2 ओले भी गिर सकते हैं।


मोरादाबाद व बरेली संभाग के जिलो में मॉसम आंषिक बादलवाही वाला बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।


मध्यप्रदेश: 

राज्य के शहडोल, जबलपुर औऱ नर्मदापुरम संभाग के जिलो में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारीश होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।


रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर, निमाड़, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलो में बादलवाही के बीच गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। एक-दो जगह तेज़ बारिश व साथ में कही-2 ओले भी गिर सकते हैं।


आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |