स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में युवक से ठगे 78 हजार:जानकार बनकर ठग ने किया कॉल; फोन-पे से ट्रांसफर की रकम

 Jind ki taaja khabar : 78-thousand-cheated-by-youth-in-jind-julana-police-station-area



तहलका न्यूज जींद।

जींद जिले में एक व्यक्ति के साथ जानकार बनकर फोन पे अकाउंट में 78500 रुपए ट्रांसफर करवाकर व्यक्ति को चूना लगा डाला। जुलाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में गांव ढिगाना निवासी राजेश पुत्र हरिपाल ने बताया कि उसके पास 19 जून को शाम छह बजे के करीब एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि वह उसका जानकार बोल रहा है। वह बाहर गया हुआ है और कुछ पैसे उसके अकाउंट में भेज दें, आने के बाद वापस दे दूंगा। राजेश ने बताया कि कॉल करने वाले ने मेरे पास 20, 50 और 65 हजार रुपए के मैसेज मेरे पास भेजे।


कुछ समय पीछे ही ठग ने किया कॉल

कहा कि आने के बाद मुझसे पैसे ले लेंगे। मैसेज को सही मानकर उसने समझा कि उसके खाते में पैसे आ गए हैं। कुछ समय के बाद ही आरोपी ने मेरे पास कॉल कर कहा कि उन्हें इमरजेंसी हो गई है, जो रुपए उसके खाते में भेजे थे, वह मेरे फोन पे नंबर 9376379406 इस पर डाल दो। इस पर मैंने आरोपी के दिए गए नंबर पर 20 हजार, 50 हजार, 5 हजार और 3500 रुपए चार बार में डाल दिए।


खाता चेक करने पर सिर्फ 105 रुपए मिले

उसने कुल 78500 रुपए आरोपियों के फोन पे नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मैंने अपने बैंक अकाउंट को चेक किया तो मेरे खाते में सिर्फ 105 रुपए ही मिले। तब मुझे पता चला कि मेरे साथ धोखा हुआ है। आरोपियों ने फर्जी मैसेज मेरे पास भेजे थे। फ्रॉड होने के बाद मैंने 1930 पर भी शिकायत की। बैंक में जाकर भी शिकायत दी।




सीएम विंडो और साइबर क्राइम शाखा में भी दी शिकायत

इसके बाद सीएम विंडो और साइबर क्राइम शाखा में भी शिकायत देकर आया, लेकिन अभी तक उसके पैसे वापस नहीं मिल पाए हैं। जिस फोन पे नंबर पर उसने रुपए ट्रांसफर किए थे। वह किसी जयपुर के राजबीर पुत्र लेखराम का है। जुलाना थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें और भी हैं...

नारनौंद क्षेत्र के गांव से महिला लाखों रुपए सहित लापता, काफी समय से मायके में रह रही थी महिला

लेह में शहीद हुए अंकित कुंडू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई- Ab Tak News

लेह में शहीद हुए तेजपाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

माता-पिता मिलने से करते थे मना... तो दो दोस्तों ने होटल में लिया कमरा और मौत को लगाया गले

गोबिंदगढ़ मंडी में हुआ सड़क हादसा; बालीवुड सिंगर की पत्नी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा एक भी कलाकार |Ab Tak News

हांसी के नजदीकी गांव के पास मिला नवजात बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी

हिसार के नजदीकी गांव से दिन दहाड़े महिला का अपहरण, पति को चलती कार से फेंका | Ab Tak News

जींद में नई दुल्हन आधी रात को गहने लेकर फरार

जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम

चंडीगढ़ में बीच सड़क में भिड़ीं 3 महिलाएं, युवती ने जमकर चलाए लात-थप्पड़, गलती के बावजूद काटा बवाल | Ab Tak News

source link 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |