स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसान यूनियन आज चंडीगढ़ करेंगी कूच किसान नेता सुरेश कोथ का पता नहीं

 Haryana Punjabi Kisan news : kisan union will march to Chandigarh today, kisan leader Suresh Koth is not known



तहलका न्यूज, नारनौंद : पंजाब, हिमाचल और हरियाणा की 16 किसान यूनियन 22 अगस्त को चंडीगढ़ कूच करेगी। किसान बाढ़ पीड़ितों को अभी तक मुआवजा जारी न होने से नाराज हैं। उन्होंने 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। साथ ही मृतकों के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा भी मांगा गया।





किसान ज्यादा संख्या में चंडीगढ़ ना पहुंचें, इसके लिए किसानों को सोमवार को ही पुलिस प्रशासन द्वारा किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी। घर से तैयारियां करने के लिए निकले अखिल भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ का कुछ अता- पता नहीं है। उनका फोन बंद है और परिवार ने गायब होने पर चिंता व्यक्त की है।



भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला प्रधान धर्मपाल बडाला, सतीश पुट्टी ने कहा कि पंजाब व हरियाणा की 16 यूनियनों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़ में प्रशासन के साथ बातचीत करनी थी। लेकिन सरकार द्वारा एक दिन पहले ही हमारे विभिन्न यूनियनों के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसका हम विरोध करते हैं।






 उन्होंने कहा कि हमारा यह चंडीगढ़ कूच जारी रहेगा हम अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यूनियन के नेताओं को गिरफ्तार करना सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा से किसान चंडीगढ़ पहुंचेंगे यदि प्रशासन ने हमारा विरोध किया तो हम वहीं सड़क पर अपना शांतिपूर्वक प्रदर्शन शुरू कर देंगे। 


खबरें और भी हैं...

लेह में शहीद हुए अंकित कुंडू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई- Ab Tak News

लेह में शहीद हुए तेजपाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

माता-पिता मिलने से करते थे मना... तो दो दोस्तों ने होटल में लिया कमरा और मौत को लगाया गले

गोबिंदगढ़ मंडी में हुआ सड़क हादसा; बालीवुड सिंगर की पत्नी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा एक भी कलाकार |Ab Tak News

हांसी के नजदीकी गांव के पास मिला नवजात बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी

हिसार के नजदीकी गांव से दिन दहाड़े महिला का अपहरण, पति को चलती कार से फेंका | Ab Tak News

जींद में नई दुल्हन आधी रात को गहने लेकर फरार

जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम

चंडीगढ़ में बीच सड़क में भिड़ीं 3 महिलाएं, युवती ने जमकर चलाए लात-थप्पड़, गलती के बावजूद काटा बवाल | Ab Tak News

किसान यूनियन आज चंडीगढ़ करेंगी कूच किसान नेता सुरेश कोथ का पता नहीं

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |