नारनौंद क्षेत्र के गांव में एक घर में घुसकर चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार !
Haryana Hisar news One arrested for breaking into a house in the village of Narnaund area
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
नारनौंद क्षेत्र के गांव पाली में एक चोर घर में घुस गया और कीमती सामान चुराकर भाग गया। नारनौंद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पकड़ा गया युवक पास के गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
गांव पाली निवासी सुनील के घर में अज्ञात चोर घुस गया था और उसने उसके घर से घरेलू सामान चुरा लिया था। सुनील ने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस थाने में दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की आरोपित सुनील के घर में चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गांव थुराना निवासी दिलबाग के रूप में हुई है।
एक उद्धघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक हांसी मकसूद अहमद के दिशा निर्देश अनुसार जिला भर में पी,ओ, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारनौंद थाना पुलिस ने एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है ।
आरोपी की पहचान सतीश वासी अकबरपुर बरोटा के रूप में हुई। जोकि 2013 में पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोप में माननीय न्यायालय उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था । जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks