स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डाबड़ा स्कूल में बच्चों को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित।

 Gsss dabra


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबड़ा के पांच विद्यार्थी एवं एक पीटीआई अजमेर सिंह ने रेड क्रॉस हिसार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। प्राचार्य प्यारे लाल ने सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि इस कैंप के दौरान बच्चों एवं अध्यापक ने जीवन उपयोगी बातों की अहम जानकारियां हासिल की हैं जो आपदा प्रबंधन में एक मील का पत्थर साबित होंगी। यदि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समय पर फर्स्ट एड देकर अस्पताल पहुंचा दिया जाता है तो निश्चित रूप से उसका जीवन बचाया जा सकता है। यह टीम विद्यालय में अन्य विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को फर्स्ट एड एवं आपदा के समय किस प्रकार लोगों की सहायता करनी चाहिए इसकी पूर्ण जानकारी देने का काम करेगी। पीटीआई अजमेर सिंह एवं विद्यार्थियों ने भी ट्रेनिंग में सीखी गई कुछ बातों की जानकारी प्रार्थना सभा में बच्चों एवम् अध्यापकों को दी। इस अवसर पर प्राध्यापिका संतोष, सुंदर सिंह, पारुल, सुखविंदर, मीनाक्षी, चमेली,सुनीता,अनीता, अमरदीप, एबीआरसी अशोक, पूनम, ममता, कोमल, मंदीप, सुनील, कृष्ण कुमार

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |