स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में फिर आग का तांडव, करीब एक दर्जन झोपड़िया जलकर राख !

 



हिसार :  सुनील कुमार / तहलका न्यूज़


हिसार के तोशाम रोड़ पर आईटीआई के पास झोपड़ियों में सोमवार की रात को अचानक आग लग गई। जिसके कारण चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक झुग्गियों में रखा सारा सामान दिल कर रखा था। इस हादसे में 8-10 झोपड़ियां व उनके अंदर रखा सामान जल गया । 



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश, देखें लाइव वीडियो


सोमवार की रात को करीब 1:00 बजे तोशाम रोड़ पर आईटीआई के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग अलाव जलाकर सीख रहे थे कि अचानक बढ़ गई और एक के बाद एक झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। जिसके कारण चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर पास की झुगियों में सो रहे लोगों की भी नींद खुल गई और वो अपने परिवारों के साथ बाहर निकले और इसकी सूचना दमकल विभाग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वह दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचे और आप बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 8-10 झोपड़ियों के अंदर का सामान जलकर राख हो चुका था। लेकिन इस हादसे में रहने वाले लोग बाल-बाल बचे।





दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार व पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ज्यादा सर्दी होने के कारण रहने वाले लोग अलाव जलाए हुए थे और इसी से ही अचानक आगे बढ़ गई जिसके कारण हादसा हो गया।



बिहार निवासी अजय ने बताया कि रात को सोते समय तपिश महसूस हुई तो नींद खुल गई। देखा तो आग लगी हुई थी। सबसे पहले आग उसके भाई शिव कुमार की झुग्गी में लगी। यहां से धीरे-धीरे अन्य झुग्गियों में फैल गई। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों व गैस सिलिंडरों को बाहर निकवाया। यहां 200 से ज्यादा झुग्गियां बनी हुई हैं। झुग्गी जलने से अजय के 50 हजार और उसके भाई के 10 हजार रुपये व सामान जल गया।






ठंड में गुजारी रात, कुछ युवकों पर जताया शक

हादसे में जिन लोगों की झुग्गियां जलीं उन्होेंने ठंड में रात गुजारनी पड़ी। झुग्गीवासियों के अनुसार सोमवार रात को उनका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। ये युवक यहां नशा करते हैं। उन्होंने शक जताया कि उन्होंने ही आगजनी की वारदात की है। उधर, पार्षद अमित ग्रोवर भी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने भोजन का प्रबंध कराया।

ये भी पढ़ें

महिला के आशिक ने कर दी पति की निर्मम हत्या, पांच बेटियों सहित छः बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जाने किस तरह से हुआ खुलासा, देखें वीडियो और शेयर करे

हिसार में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए किसान संगठनों ने कसी कमर प्रशासन की नींद हराम!



जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !







  • Hindi News
  • Local 
  • Haryana 
  • Hisar
  • Tosham Road In Hisar Fire Broke Out In Slums, Created A Stir

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |