Hisar : खेत से नरमा चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार !
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर पुलिस ने गांव आदमपुर ढाणी से नरमा और सीढ़ी (ladder) चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों से गहनता से पूछताछ कर उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में एक आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
थाना आदमपुर में अग्रोहा रोड, ढाणी गांव आदमपुर निवासी पाला राम ने शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि मैंने अपने खेत में मकान बना रखा है और उसमे नरमा की फसल डाल रखी है और पास में एक लोहा की सीढ़ी (ladder) रखी हुई थी। 04.12.2022 की रात्रि में मेरे खेत से कई लड़कों ने मेरे खेत में बने कमरे का ताला तोड़ कर नरमा की फसल और सीढ़ी चोरी की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएं ।
पुलिस ने खारा बरवाला निवासी रजनीश उर्फ रोहित व विष्णु को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 380/457 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 668 दिनाक 08.12.2022 में गिरफ्तार किए गए है। मुख्य सिपाही मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपित नशे के आदि हैं। आरोपितों ने अपने एक ओर साथी सहित 40 किलो नरमा और सीढ़ी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपितों से 40 किलो नरमा और लोहे की सीढ़ी बरामद की है। आरोपितो से पूछताछ उपरांत पे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें
सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !
हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !
Two youths arrested for stealing Narma from farm, Hisar news Today, latest news Hisar, today news Hisar, breaking News Haryana,
*

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks