हांसी के नजदीकी गांव में पुलिस और ग्रामीणों में तनातनी, महिलाएं पहुंची गिरफ्तारी देने
गैस पाईप लाईन को लेकर ग्रामीणों ने जताया एतराज
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी के नजदीकी गांव ढंढेरी के ग्रामीण अपने खेतों से गैस पाइप लाइन दबाने का विरोध मंगलवार को जोर पकड़ गया। सुबह ही ग्रामीण ईक्टठा हुए और गैस पाईप लाईन दबाने का काम का विरोध जताते हुए बंद करवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक ना सुनी। जिसके कारण माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेतों से एक गैस पाईप लाईन पहले ही बिछाई जा चुकी है और अब दौबारा से खुदाई करके दूसरी जगह से पाईप लाईन बिछाई जा रही है। जिसके कारण उनकी फसल में तो नुकसान हो ही रहा है। साथ ही खेती की जमीन भी उबड़ खाबड़ हो रही है। वहीं एक तालाब के नजदीक है। जिस तालाब में ग्रामीण अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए लाते हैं। उससे गैस पाईप लाईन में लिकेज की दिक्कत होने पर पशुओं को खतरा होगा। इस पाइन लाइन बिछाने का ग्रामीण पिछले काफी समय विरोध कर रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks